सीपी जोशी का इस्तीफा,बने महासचिव
नई दिल्ली। केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं रेल मंत्री सी.पी.जोशी ने रविवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। रविवार को घोषित पार्टी की नई कार्यसमिति में सीपी को महासचिव बनाया गया है।
रेल घूसकांड में भांजे की गिरफ्तारी के कारण पवन बंसल को रेल मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था जिसके चलते रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार जोशी को सौंपा गया था।
शनिवार रात को शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस उन्हें इसी साल दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों में शीला दीक्षित की जगह सीएम प्रोजेक्ट कर सकती है।
शीला लगातार तीन बार से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं और पार्टी उनके नेतृत्व को विराम देना चाहती है। दिल्ली में भाजपा पहले ही विजय गोयल को मैदान में उतार चुकी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें