कोटा की नाबालिक लड़की से जयपुर में दुष्कर्म

कोटा। 
शहर की एक नाबालिक लड़की से जयपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
एएसआई मुन्ना अली ने बताया कि छावनी निवासी एक व्यक्ति ने 23 मई को रिपोर्ट दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 21 मई से घर से लापता है। उन्हें उनके पड़ौस में रहने वाले रविन्द्र सिंह उर्फ सागर (20) पर शक है। परिजनों ने जब युवक के घर जाकर तलाश की तो वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रविन्द्र के खिलाफ उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की।
rape in kotaपरिजनों के साथ ही पुलिस ने भी दोनों की तलाश शुरू की। परिजनों को दोनों जयपुर में मिले। परिजन रविवार को उन्हें लेकर थाने आए। पूछताछ में पता चला कि युवक फोटोग्राफी करता है और लकड़ी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। वह 21 को उसे जयपुर ले गया। वहां वे पहले दिन एक फल वाले के घर रूके,लेकिन उसे जब उनके भागकर आने की जानकारी मिली तो उन्हें अपने घर में रखने से मना कर दिया। 
इसके बाद उन्होंने 23 मई को रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी. दूर एक मकान 1500 रूपए में किराए पर लिया। यहां रविन्द्र ने लड़की से दुष्कर्म किया। परिजनों को पता चलने पर वे दोनों को वहां से लेकर आए। पुलिस ने लकड़ी का मेडिकल कराया और फोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top