नरेगा कार्यों का निरीक्षण, श्रमिकों से ग्रुप में कार्य करवाने के निर्देश 
तेज गर्मी के मददेनजर नरेगा कार्यों पर छाया, पानी,मेडिकल किट के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। 

बाड़मेर, 26 मई। 
महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत बायतू पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल.आर.गुगरवाल ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों एवं मेटों को नियोजित श्रमिकों को पांचपांच के गु्रप पर कार्य करवाने के निर्देश दिए, ताकि सभी श्रमिकों को उनके काम के अनुरूप मजदूरी मिल सके। साथ ही गर्मी के मददेनजर कार्य स्थलों पर छाया,पानी एवं मेडिकल किट के पुख्ता इतंजाम करने के निर्देश दिए गए। 
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एल.आर.गुगरवाल ने कवास ग्राम पंचायत में सर का पार नाडी में 93 में से 75 श्रमिक उपस्थित मिले। यहां ग्रामसेवक एवं मेटों को श्रमिकों को पांचपांच के गु्रप में नियोजित कर कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। नागणेचिया माता मंदिर नाडी खुदाई कार्य पर 96 में से 80 श्रमिक उपस्थित मिले। कवास ग्राम पंचायत की गलियों में निर्मित खरंजा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। गुगरवाल ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र की चारदीवारी एवं शौचालय निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता गोरधनसिंह, कनिश्ठ तकनीकी सहायक, समाजसेवी रमेश गोलिया उनके साथ रहे। इसके उपरांत माडपुरा बरवाला ग्राम पंचायत में राजीव गांधी सेवा केन्द्र की चारदीवारी निर्माण के निर्देश देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं श्रमिकों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। 
बायतू पनजी ग्राम पंचायत में ग्रेवल सड़क बांकनाडी राश्ट्रीय राजमार्ग 15 से पनाणी मेघवालों की ाणी तक नियोजित 138 श्रमिकों में से 81 उपस्थित मिले। यहां ग्रेवल सड़क कार्य तकमीने के अनुसार कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। ग्रेवल सड़क मीठिया तला से लीलाला तक कार्य पर 50 में से 38 श्रमिक उपस्थित मिले। यहां टास्क बोर्ड एवं कार्य विवरण पट के साथ पेयजल के माकूल इतंजाम पाए गए। गुगरवाल ने बायतू भोपजी ग्राम पंचायत में ग्रेवल सड़क जोगासर से सारणो की ाणी का निरीक्षण किया। यहां 142 में 88 श्रमिक उपस्थित मिले। इस कार्य पर 7 श्रमिकों के अनुपस्थित पाए जाने पर मस्टररोल में अनुपस्थिति लगाई गई। इस दौरान बायतू भोपजी के सरपंच आसूराम बैरड़ में पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य योजनाओं में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। गुगरवाल ने बायतू भोपजी ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र की चारदीवारी बनाने के निर्देश देने के साथ नगोणी धतरवालों की ाणी ग्राम पंचायत में पौधारोपण के कार्य का निरीक्षण किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top