सी.बी.एस.ई. में बोहरा और विभा पुरोहित ने शहर का गौरव बढाया 
बाड़मेर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सी.बी.एस.ई. के दसवीं क्लास के नतीजों में बाड़मेर के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है | यहाँ भी मुकाबले में लडकियां लड़कों के साथ कंधे से कन्धा मिला के साथ खडीं हैं | द मॉडर्न स्कूल , बाड़मेर के अक्षय बोहरा और विभा पुरोहित ने अधिकतम सी.जी.पी.ए.10 हासिल कर शहर का गौरव बढाया है |व्यापार से जुड़े रतनलाल बोहरा के बेटे अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता और अपने गुरुजनों को देते हैं | भविष्य में आई.आई.टी. में दाखिला लेकर तकनीकी क्षेत्र में खुद को साबित करने का इरादा रखते हैं |
इंजीनियर पिता विष्णु प्रसाद पुरोहित की बेटी विभा पुरोहित ने भी सी.जी.पी.ए.10 हासिल किया है |अपनी कामयाबी का श्रेय विभा अपने पेरेंट्स और टीचर्स और अपनी निरंतर मेहनत और लगन को देतीं हैं | विभा का सपना एक अच्छा डॉक्टर बनकर समाज में बेटियों की हैसियत सुधारने में सहयोग करने का है |बेटियों को जन्म से पहले ख़त्म करने और जन्म के बाद भी बेटों के बराबर सहूलियात न देने का विरोध करने वाली विभा मानती हैं की आने वाला कल बेटियों की तरक्की के नाम होगा |
9.8 सी.जी.पी.ए.हासिल करने वाली भूमिका जोशी के पिता और माँ शिक्षक हैं | भूमिका का सपना एक अच्छा ज़िन्दादिल डॉक्टर बनकर समाज की सेहत सुधारना है | अपनी कामयाबी के लिए भूमिका स्कूल के टीचर्स और अपनी लगन को बेहद अहम् मानतीं हैं |ऐसे में माता पिता का सहयोगी रवैया भी ताकत बना |
स्कूल प्रधानाध्यापिका श्रीमती नवनीत पचौरी ने बताया स्कूल के परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स में 65% का 7 से अधिक सी.जी.पी.ए. और विभा पुरोहित तथा अक्षय बोहरा अधिकतम 10 सी.जी.पी.ए. सभी के लिए गौरव की बात है | श्रीमती पचौरी ने कामयाबी के लिए बच्चों शिक्षकों तथा अभिभावकों के गोल्डन ट्रेंगल को बधाई दी |

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top