युवा नेता सीखेगे राजनीति के गुर 

जालोर। 
राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश, लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश स्तर पर मास्टर कोच लिए जाएंगे। युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमसिंह चांदराईने बताया कि प्रदेश स्तर पर 20 से 25 मास्टर कोच का चयन किया जाएगा। मास्टर कोच के आवेदन के लिए निर्घारित अर्हताएं आवश्यक हैं। जिसमें आवेदक की न्यूनतम आयु 30 वर्ष से अधिक हो, कांग्रेस पार्टीके लिए कम से कम पांच साल तक संगठन का काम करने का अनुभव हो तथा आवेदक को हिन्दी व अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। चयन में स्नातक की शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को वरियता दी जाएगी। 
उन्होंने बताया कि मास्टर कोच के लिए दो चरणों में साक्षात्कार होंगे। चयनितों को प्रशिक्षण के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद राजस्थान में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए कहीं भी भेजा जा सकता है।एक माह में कम से कम दस दिन का समय फिल्ड में देना होगा। मास्टर कोच के कार्यकी अवधि पांच वर्ष तक बढ़ाईजा सकती है। मास्टर कोच कभी भी पार्टी से किसी भी चुनाव के लिए टिकट नहीं मांग सकेगा। ना ही पार्टी की ओर से उन्हें टिकट दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष से सम्पर्क कर अपना आवेदन दे सकते हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top