बाड़मेर में पहली बार हुई सामाजिक कार्यकर्ता तैयार की पहल 

बाड़मेर : 
मनुष्य जीवन बहुत ही दुर्लभ है वर्तमान समय में हम जीवन का मूल्य शुन्य आंकते है। हमारे ऊपर नकारात्मक सोच भारी हो गई है, इसलिये को्रध, ईष्र्या, द्वेश, पाप बहुत ब़ गया है। बुरी आदतें, सर्कीण मानसिकता, बुरा नजरीया जीवन को बर्बाद कर रहा है। अतः समय रहते गिरते मानव मूल्य व समाप्त होती इंसानियत को रोकना बहुत जरूरी है और इनको रोकने के लिये हमें सामाजिक कार्यकर्ता तैयार करने बहुत जरूरी है। यें विचार महन्त प्रतापपुरी महाराज ने शिव शक्ति धाम, जसदेर तालाब पर आयोजित सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल बोहरा ने कहा कि वर्तमान समय में एक सामाजिक कार्यकर्ता तैयार करना मुश्किल है, जबकि रणवीरसिंह भादू ने एक हजार सामाजिक कार्यकर्ता तैयार कियें जो अति प्रशंसनीय कार्य है। भाजपा प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट स्वरूपसिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ना बहुत जरूरी है। भाजपा प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि युवाओं के पास मतदान की बहुत बड़ी ताकत है। आप इस ताकत का सदुपयोग करते हुए शतप्रतिशत मतदान करें। सम्मेलन आयोजनकर्ता रणवीरसिंह भादू ने उपस्थित सभी युवाओं से आह्वान किया कि आज आप और हम सब मिलकर अनमोल मनुश्य जीवन के बारें में जन मानस से सकारात्मक सोच विकसित कर अच्छे नजरियें का निर्माण कर व्यवहार में बदलाव लाकर सबके मन में प्रेम, दया, करूणा एवं भ्रातृत्व का भाव विकसित कर इंसानियत को जीवित रखते हुए समाज निर्माण का जागरण चलाना पड़ेगा तभी व्यक्ति की सोच में पुनः बदलाव आयेगा। कोई भी बड़ा परिवर्तन युवाओं को बलबूते ही संभव है। आज मुझे खुशी है कि पहले मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था आज मेरे साथ एक हजार सामाजिक कार्यकर्ता तैयार खड़े है इस अवसर पर प्रेमाराम भादू, राजेन्द्रसिंह भिंयाड़, भाजयूमो जिलाध्यक्ष देवेन्द्र लेघा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर लूणसिंह महाबार, शिव सेना जिला प्रमुख बसन्त खत्री, भगवानदास ठारवानी, हिरगिरी, भोमसिंह बलाई, प्रेमाराम सियाग, रमेशसिंह इन्दा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहविभाग प्रमुख विजेन्द्र गोदारा ने आभार प्रकट किया तथा गोविन्द सिंह नेहरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। 







हमारें अन्दर नयी सोच पैदा की अब हम एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज में बहुत कुछ बदलाव ला सकते है। 

हरदान राम सेंवर 

हमारे अन्दर नया जोश एवं ऊर्जा भरी तथा हमें जीवन जीने का तरीका सीखा। पहली बार किसी व्यक्ति ने इतने सारे सामाजिक कार्यकर्ता तैयार कियें। 

रमेश शर्मा सरणू 

आज इस सम्मेलन मे आकर हमने बहुत कुछ सीखा और यह महसूस किया कि हम भी समाज में बहुत बड़ा काम कर सकते है। 

शंकराराम मेघवाल 

वर्तमान समय में युवाओं को सही राह दिखाने वाले बहुत कम लोग हैं। रणवीरसिंह भादू ने युवाओं को संस्कारित करने का जो बीड़ा उठाया है। यह प्रशंसनीय है। 

डॉ. बंशीधर तातेड़

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top