कांग्रेस संदेश यात्रा का चौथा दौर शुरू
बांसवाड़ा/जयपुर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की संदेश यात्रा का चौथा दौर शनिवार को बांसवाड़ा से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने दौरे का आगाज त्रिपुरी सुंदरी मंदिर में दर्शनों के साथ किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,राजस्थान के प्रभारी मुकुल वासनिक,अरूण यादव का शनिवार सुबह 11.15 बजे हैलीकॉप्टर से तलवाडा हवाई पट्टी पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद हवाई पटटी से रवाना होकर सभी मां त्रिपुरी सुन्दरी मन्दिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ काबिना मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय,उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा,बांसवाड़ा डूंगरपुर सांसद ताराचंद भगोरा,पुखराज पाराशर,नीरज डांगी,कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा,शंकर यादव,गोपाल शर्मा,फिरोज अहमद शेख और सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।
2 दिन में 6 स्थानों पर सभाएं
संदेश यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन में छह स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे। शनिवार को गहलोत बांसवाड़ा पहुंचने के बाद तलवाड़ा के कुशलबाग में आम सभा को संबोधित करने के बाद 2 अन्य सभाओं में शिरकत करेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें