इमरान को गिरफ्तार करवाने घर पहुंची महिला 

मुंबई। 
बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी नई मुश्किल में फंस गए हैं। एक महिला ने उनकी पत्नी होने का दावा करते हुए इमरान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह महिला बुधवार को इमरान के घर पहुंच गई। महिला का नाम रश्मि सिंह बताया गया है। 
रश्मि बुधवार को कुछ पुलिस वालों को लेकर इमरान खान के घर पहुंची। उसने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है। रश्मि ने कहा कि इमरान हाशमी का असल नाम इमरान सिदि्दकी है। उसकी इमरान से शादी हो चुकी है। 
हाशमी ने दो महीने तक उससे यौन संबंध बनाए थे। इमरान अभी भी उसे फोन करता रहता है। हाशमी ने उसे मुंबई आने के लिए भी कहा था। हालांकि रश्मि ने कहा कि उसने इमरान की एक भी फिल्म नहीं देखी है। मौके पर मौजूद मीडिया वालों ने जब रश्मि को घेरा और पूछताछ की तो यह साफ हो गया है कि या तो वह झूठ बोल रही है या उसको भ्रम हो गया है। 
जब रश्मि से इमरान के बारे में और जानकारी देने के लिए कहा गया तो वह कुछ नहीं बता पाई। सूत्रों के मुताबिक रश्मि मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। रश्मि वह फोन नंबर भी नहीं बता सकी जिससे इमरान ने उसे कॉल किए थे। 
सूत्रों के मुताबिक रश्मि ने धोखाधड़ी के लिए इमारन को गिरफ्तार करने की मांग की। वह हर किसी को अपनी स्टोरी बता रही थी लेकिन उसके पास शादी का कोई सबूत नहीं था। इस घटना से इमरान हैरान रह गए। उन्होंने रश्मि के आरोपों को खारिज कर दिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top