और गिरे सोने के दाम,हुआ 25 हजारी 
नई दिल्ली। 
बिकलावी की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट का दौरा जारी है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत दो साल के न्यूनतम स्तर को छू गई। शुरूआती कारोबार में यह प्रति 10 ग्राम 25 हजार 300 रूपए तक पहुंच गया। 
पिछले सप्ताह से सोने के दाम में गिरावट जारी है। मंगलवार को सोने के दाम में 1.41 फीसदी यानि 364 रूपए की कमी आई। शुरूआती कारोबार में यह अपने 19 महीने(सितंबर 2011 के बाद) न्यूनतम स्तर प्रति दस ग्राम 25 हजार 270 के स्तर पर पहुंचा। 
सोमवार को 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 27,100 रूपए प्रति दस ग्राम के एक वर्ष के निम्नतम स्तर को छू गया। चांदी की कीमत में भी प्रति किलो 2700 रूपए की गिरावट दर्ज की गई। 
वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के बाद सोने की मांग कमजोर होने की आशंका के कारण वैश्विक बाजार में सोने की कीमत दो वर्ष के न्यूनतम स्तर को छू गई। इस स्थिति को देखते हुए सोने की कीमतों में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। 

सोने और चांदी की कीमतें 
मुंबई-सोना-27,415 प्रति दस ग्राम,चांदी-48 हजार 520 प्रति किलोग्राम
दिल्ली-सोना-27,600 प्रति दस ग्राम,चांदी-48 हजार प्रति किलोग्राम
चेन्नई-सोना 27,500 प्रति दस ग्राम,चांदी-48,150 प्रति किलोग्राम
कोलकाता-सोना-27,610 प्रति दस ग्राम,चांदी-46,500 प्रति किलोग्राम

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top