पोकरण विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

आम जन के अवलोकन के लिए सप्ताह भर रहेगी विकास प्रदर्शनी
जैसलमेर 27 मार्च/ राजस्थान दिवस के उपलक्ष में जैसलमेर में डीआरडीए सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में सप्ताह भर की राजस्थान विकास प्रदर्शनी रविवार से आरम्भ हुई।पोकरण विधायक शाले मोहम्मद एवं जिला कलक्टर शुचि त्यागी ने फीता काट कर तथा सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख पंचवर्तीका दीप प्रज्जवलित कर सप्ताह भर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का विधिवत् उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, नगर परिषद् के सभापति अशोंक तवंर, जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवीसिंह भाटी, बीसूका उपाध्यक्ष देवकाराम माली, के आतित्थ्य में प्रारम्भ हुई इस प्रदर्शनी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती विमला वैष्णव, वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल ओझा, समाजसेवी रावताराम पंवार, राण जी चैधरी, श्रीमती प्रेमलता चैहान, खटन खां, हाजी मेणु, महेन्द्र व्यास, मानसिंह देवडा, प्रेम भार्गव, जैनाराम सत्याग्रही, मेघराज परिहार, दिनेश पालसिंह भाटी, सुमेर सिंह सोढा, पार्षद श्रीमती अरूणा देवडा, सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पोकरण विधायक शाले मोहम्मद एवं जिला कलक्टर शुचि त्यागी के साथ ही नगर विकास न्यास के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तवंर, नगर परिषद् अशोक तवंर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि इस प्रदर्शनी में वर्तमान सरकार की राजस्थान विकास की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही जैसलमेर जिले की उपलब्धियों से संबंधित रंगीन छाया चित्रा प्रदर्शित किए गए है वहीं राजस्थान के इतिहास, लोकसंस्कृति, महापुरुषों एवं स्वतंत्राता सैनानियों के रंगीन छायाचित्रा ऐतिहासिक वर्णन के साथ प्रदर्शित किए गये हैं जो युवा पीढ़ी के लिए बहुत ही ज्ञानवर्द्धक हैं।
उन्होंने इन दुर्लभ चित्रों को संम्भाल कर रखने की आवश्यकता जताई। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदेश की विकास गाथा की समेकित झलक पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि राजस्थान ने हर क्षेत्रा में तरक्की का सफर तय किया हैं। अतिथियों ने कहा कि यह प्रदर्शनी आज की पीढ़ी को राजस्थान के गौरव की स्वर्णिम गाथा बताने में सक्षम हैं। उन्होंने इस प्रदर्शनी की मुक्तकंठों से सराहना की एवं कहा कि इस प्रदर्शनी को महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्रा-छात्राओं को अवलोकन कराएंॅ।
इस प्रदर्शनी में राजस्थान के इतिहास, लोक संस्कृति,महापुरूषों ,स्वतंत्राता सैनानियों, बुनियादी विकास की गतिविधियों ,वर्तमान सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए एतिहासिक जन कल्याणकारी कार्यक्रमों ,सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित फोटोग्राफ्स एवं चार्ट्स आदि के प्रदर्शन के साथ ही जैसलमेर के स्वतंत्राता सैनानियों ,इतिहास पुरुषों ,मुख्यमंत्राी की जैसलमेर यात्रा से संबंधित रंगीन छायाचित्रा प्रदर्शित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी में जैसलमेर जिले में प्रभारी मंत्राी के साथ ही विभिन्न मंत्रियों द्वारा किए गये विकास कार्यो के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह से संबंधित रंगीन छायाचित्रा एवं जैसलमेर जिले में हुए विकास कार्यो से संबंधित छायाचित्रा प्रदर्शित किए गये हैं।
प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्राीय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास उम्मेद सिंह भाटी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिम्मत सिंह कविया, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय दिनेश चन्द्र हर्ष, सहायक रजिस्ट्रार शुद्धोधन उज्ज्वल, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास, कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद् जयसिंह परिहार, तहसीलदार जैसलमेर जयसिंह, सहायक वन संरक्षक रेवन्त सिंह गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, साहित्यकार, गणमान्य प्रबुद्धजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। इन्होंने भी राजस्थान दिवस प्रदर्शनी का बारिकी से अवलोकन किया। 
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के ईश्वरदान कविया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभााग की ओर से शिवलाल शर्मा ,ओम प्रकाश पंवार ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। डीआरडीए सभागार में लगी यह प्रदर्शनी आगामी 30 मार्च तक प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। नगर में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थी एवं आम जन इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top