अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुफ्त यात्रा 
जयपुर। 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान पथ परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। जेसीटीएसएल की प्रबंध निदेशक शुचि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से शक्तिवाहिनी बस सेवा का विघिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके बारे में महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाएगी।
स्पेशल शक्तिवाहिनी सेवा भी
city newsजेसीटीएसएल प्रबंधन शुक्रवार से संस्थान विशेष के लिए स्पेशल शक्तिवाहिनी सेवा की शुरूआत करेगा। इसके अंतर्गत कोई भी संस्थान या फिर कंपनी जो कि 50 से अघिक महिलाओं के लिए अलग से यातायात सुविधा चाहती हो। उसे यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

राज्यपाल ने दी महिला दिवस पर शुभकामनाएं 
राज्यपाल मार्गेट आल्वा ने शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आम बजट में रखा गया 'निर्भया' फण्ड सरकार का अच्छा कदम है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top