5 बोलेरो बरामद, तीन गिरफ्तार 

बाड़मेर
जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट  के निर्देश पर जिले में हो रही वाहन चोरी के अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान की कड़ी मे वाहन चोरो की धरपकड़ एवं वाहनो की बरामदगी हेतु गठीत टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन चोरो को गिरफतार कर 5 बोलेरो वाहन बरामद करने मे सफलता हासिल की है। 
नाजिम अली वृताधिकारी वृत बाड़मेर के निर्देशन एवं देवाराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व मे गठीत टीम निरजन प्रतापसिह उ.नि. थानाधिकारी महिला थाना, सुरेन्द्रसिह उ.नि. थानाधिकारी धोरिमन्ना, जयराम उ.नि. थानाधिकारी सेड़वा, महिपालसिह कानि. (जिला साईबर सैल), मुलाराम सउनि, शिवदानसिह सउनि, कानि. इन्द्रसिह, जालमसिह, धर्माराम कानि. थाना कोतवाली द्वारा वाहन चोरी की समस्त घटनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारिया हासिल कर चोरो की धरपकड का अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना के आधार पऱ वाहन चोर जूंजाराम पुत्र नेनाराम जाट निवासी मिठड़ा खुर्द थाना धोरीमन्ना, जुंजाराम पुत्र. भोमाराम जाट निवासी केकड़ थाना सेड़वा, भिखसिह पुत्र विशनसिह सोा राजपुत निवासी साता थाना बाखासर को गिरफतार किया। इनसे गहनता से पुछताछ करने पर इन्होने 7 बोलेरो वाहन चोरी करना कबुल किया जिनमे से 6 वाहन बाड़मेर शहर से एवम 1 वाहन बायतु से चुराना कबुल किया। इनसे अब तक 5 बोलेरो वाहन बरामद हो चुके है जबकि 2 वाहन बरामद करना शेष है। इस वाहन चोरी गेंग से जुड़े अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जिनकी गिरफ्तारी पर और वाहनो की बरामदगी की सम्भावना है। इन्हे कल न्यायालय मे पेश किया जायेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top