29 फरवरी को जन्म,बर्थडे 3 साल बाद 
जयपुर। 
भारतीय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर समेत कई जानी मानी हस्तियां इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मना सकेगी और उन्हें इस दिन के लिए के लिए तीन वर्ष और इंतजार करना होगा। कई जानी मानी हस्तियों जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था उनमें मुख्यरूप से ईसाइयों के धर्मगुरू पोप पॉल तृतीय, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोराजी देसाई, आस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य के पूर्व शीर्ष नेता सर जेम्स विल्सन, भारतीय हॉकी खिलाड़ी एडम सिंक्लेयर, अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी ब्राइस पौप, अमेरिकी संगीतकार, डैनिस वाल्गर शामिल हैं। 
29 फरवरी को जन्म लेने वाले मशहूर अभिनेता या अभिनेत्रियों में भारतीय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकार के अलावा डेनिस फैरिना, जरूल, केन फोरे, शॉल विलियम्स, फिलिस फ्रेलिस, अमेरिका, ऎलैक्स रौको, एंटोनियो सबैटो जूनियर (इटली), फै्रंक वुडले व जोनाथन कोलमैन (आस्ट्रेलिया), जॉस ऑकलैंड व वेंडी पीटर्स(इंग्लैंड), नॉको इलिजीमा (जापान), मिशेल मार्गन (फ्रांस) शामिल है। विश्व में कई जानी माने खिलाड़ी है जिन्होंने 29 फरवरी को जन्म लिया है। 
ऎसी ही कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों में हॉकी खिलाड़ी कनाडा के खिलाड़ी कैम वार्ड, हेनरी रिचर्ड, लैडन बायर्स, सिमौन गैगने, बॉबी सैनग्यूनएटी (अमेरिका), फुटबॉल खिलाड़ी बेनेडिकिट होउडेस (जर्मनी), डैरेन एम्ब्राज, स्कॉट गॉलबाउन (ब्रिटिश खिलाड़ी), क्लिंटन टुपी (न्यूजीलैंड) आदि। इसी तरह कई जानी मानी शख्सियत हैं जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था। इनमें अल रोसेन, (बेस बॉल खिलाड़ी) सी.एच. रोमेरो, (अल सलेवेडोर के राष्ट्रपति) क्रिस कोनेली, (जर्मनी रग्बी खिलाड़ी) जेरी फ्राई, (अमेरिकन बेसबॉल खिलाड़ी) जीरो आकागावा, (जापानी उपन्यासकार) मर्वेन वारेन, (अमेरिकी संगीतकार) टेलर वेलमैन शामिल हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top