माधव पेरेडाइज में रुके आधे घंटे तक अशोक गहलोत
बाड़मेर।
अपने एकदिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आधे घंटे से ज्यादा समय युवा कांग्रेस नेता और पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट गोपाल सिंह राजपुरोहित के व्यवसायिक प्रतिष्ठान होटल माधव पेरेडाइज में रुके। युवा नेता गोपाल सिंह राजपुरोहित के विशेष आग्रह पर अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद राज्य के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत अपने काफिले के साथ प्रात: 10.45 बजे होटल आये और कई मंत्रियों के साथ यहाँ रुके। भारी भीड़ के स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने होटल के आगे खड़े समर्थको का अभिवादन किया फिर वे राजपुरोहित के साथ होटल पहुंचे। उनके साथ राजस्थान के मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, दिलीप चौधरी, सांसद हरीश चौधरी , विधायक मेवाराम जैन भी थे। जहां विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री ने होटल में ही अल्पाहार ग्रहण किया और उसके बाद वे कुशल वाटिका के लिए रवाना हुए। गौरतलब हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का युवा कांग्रेस नेता एडवोकेट गोपाल सिंह राजपुरोहित के प्रति काफी स्नेह हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें