आतंकियों ने साबरमती जेल में खोद डाली सुरंग
अहमदाबाद।
अहमदाबाद की साबरमती जेल में कैदियों ने 18 फीट लंबी सुरंग खोद डाली। सुरंग खोदने का काम पांच-छह महीने से चल रहा था लेकिन जेल अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसी जेल में अहमदाबाद बम धमाकों के 14 आरोपी कैद हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन्हीं आतंकियों ने सुरंग खोदी है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरंग पिछले 5-6 महीने से खोदी जा रही थी। सुरंग के जरिए आतंकी भागने की फिराक में थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जेल में 50 कैदी हैं जिनके मामले अदालतों में चल रहे हैं। इनमें से 14 की पहचान हो गई है। जेल अधिकारियों को सुरंग के बारे में उस वक्त पता चला जब यह आधी खोदी जा चुकी थी। जेल डीजी पीसी ठाकुर ने मीडिया से कहा कि हम आरोपियों के नाम नहीं बता सकते क्योंकि यह कानूनी मामला है। सुरंग खोदे जाने के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरंग के बारे में उस वक्त पता चला जब पुलिस अधिकारियों को यार्ड में कबूतर पकड़ने का पिंजरा मिला। सुरंग के पास ही औजार भी मिले हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें