सिपाही भीम सिंह ने किया नाबालिग से दुष्कर्म 
उदयपुर। 
जिला मुख्यालय से 70 किमी. दूर ऋषभदेव थाना परिसर के एक क्वार्टर में गुरूवार शाम सिपाही भीम सिंह ने महिला कांस्टेबल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के लिए कमरा एक अन्य सिपाही बाड़मेर निवासी किशोर सिंह ने दिया। महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
home newsपुलिस महानिरीक्षक टीसी डामोर व एसपी. हरिप्रसाद शर्मा ने पीडिता से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। दोनो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। महिला कांस्टेबल ने अपनी रिपोर्ट में बताया, उसकी 14 वर्षीय बेटी गुरूवार शाम 7.30 बजे कचरा व रोटी पड़ोस में फेंकने गई थी। जब वह लौट रही थी तो किशोर क्वार्टर के बाहर भीम सिंह के साथ खड़ा था।
आरोपी बालिका को किशोर सिंह के क्वार्टर में ले गए और उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। वहां भीम ने पीडिता से दुष्कर्म किया। पुत्री के न लौटने पर उसकी तलाश की गई तो वह किशोर के क्वार्टर के पीछे वाले दरवाजे से बदहवास बाहर निकली। उसने आपबीती बताई तो वह पुत्री को थाने लेकर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच उप अधीक्षक ऋषभदेव को दी गई है।
टी.सी.डामोर, पुलिस महानिरीक्षक



0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top