सुसाइड नोट में फिर कांडा का नाम 

नई दिल्ली। 
पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की मां का शुक्रवार को जान देने से पहले लिखा सुसाइड नोट हरियाणा के पूर्व मंत्री की मुसीबत बढ़ा सकता है। सूत्रों के अनुसार गीतिका की मां अनुराधा अपने पीछे 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ गई है जिसमें आत्महत्या की वजह गीतिका की मौत को बताया है। इसमें यह भी लिखा है," गीतिका की मौत की वजह गोपाल कांडा और अरूणा चड्ढ़ा बने थे। इन्हीं की वजह से मुझे भी जान देनी पड़ रही है।"
पुलिस के अनुसार घर से मिले सुसाइड नोट की लिखावट को अनुराधा की लिखावट से मिलाया जा रहा है। यदि यह सही निकलता है तो कांडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक और मामला दर्ज होगा। फिलहाल,पुलिस की ओर से आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। 
उल्लेखनीय है कि अनुराधा ने दिल्ली में अपने घर में आत्महत्या करने के सात माह बाद उसकी मां अनुराधा ने भी उसी घर में शुक्रवार शाम अपनी जान दे दी। इससे पूर्व गीतिका ने भी अपने सुसाइड नोट में कांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 

गीतिका की मौत से डिपेशन था हावी
अनुराधा के परिजनों ने कहा है कि अनुराधा गीतिका की मौत के बाद से ही डिप्रेशन में थीं। उन्होंने अशोक विहार में स्थित अपने मकान में पंखे से लटक कर जान दे दी। वे करीब 50 साल की थीं।

गीतिका के सुसाइड नोट में भी कांडा
इससे पूर्व गीतिका (22) ने पिछले साल अगस्त में आत्महत्या कर ली थी। उसका शव भी पंखे से लटका पाया गया था। अपने सुसाइड नोट में गीतिका ने अपनी मौत के लिए हरियाणा सरकार में मंत्री कांडा को जिम्मेदार ठहराया था। गीतिका ने कांडा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। कांडा अभी जेल में है। 

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
गीतिका की मौत के दो सप्ताह बाद कांडा को अरेस्ट किया गया था। कांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने व डराने-धमकाने के आरोप लगे थे। पुलिस का आरोप है कि कांडा गीतिका को चाहता था। गीतिका 2006 में 17 साल की उम्र में कांडा की एमडीएलआर एअरलाइंस से जुड़ी थी। इस कंपनी के बंद होने पर गीतिका ने 2010 में अमीरात एअरलाइंस में नौकरी की और वह दुबई चली गई। गीतिका के परिवार का आरोप है कि कांडा ने फर्जी पत्रों के जरिए गीतिका को पांच महीने में ही भारत लौटने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उसने गीतिका को ब्लैकमेल कर अपने साथ काम करने के लिए मजबूर किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top