बोथिया ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

बाड़मेर 
भारतीय जनता मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष रामसिंह बोथिया ने रविवार को उण्डखा, राणीगांव, रड़वा, निम्बड़ी, बालेरा, आटी, देरासर, तिरसिंगड़ी, भादरेश, विशाला, विशाला आगोर, तिरसिंगड़ा, सूरा,नांद, दुदाबेरी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बोथिया ने बताया कि क्षैत्र में बेमौसम की बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं लेकिन निकम्मी राज्य सरकार के किसी भी कारिन्दे ने इन किसानों की सुध नहीं ली हैं। जनता कांग्रेसनीत सरकार से परेशान हैं एवं आने वाले विधानसभा, लोकसभा चुनावों में जनता परिवर्तन के पक्ष में हैं और राजस्थान में वसुंधरा राजे सिधिंया के नेतृत्व में सरकार बननी तय हैं। बोथिया ने कांग्रेसनीत राजस्थान एवं केन्द्र की सरकार को जड़ से उखाड़ने का आह्वान किया। इसी प्रकार पुर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह 27.02.2013 बुधवार को 10 बजे उण्डखा, 11 बजे राणीगांव, 11.30 बजे रड़वा, 12 बजे बालेरा, 1.30 बजे आटी, 2.30 घरूडा, 3.15 बजे देरासर, 4 बजे तिरसिगड़ी, 4.15 बजे विशाला, 4.45 सूरा, 5.30 बजे दुदाबेरी का दौरा करेंगे एवं ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top