राजनाथ की यात्रा रद्द 
लखनऊ। 
मौसम ने करवट क्या बदली भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार अध्यक्ष पद का प्रभार संभालने वाले राजनाथ सिंह को अपना लखनऊ दौरा रद्द करना पड़ गया। राजनाथ भाजपा सुप्रीमो बनने के बाद पहली बार लखनऊ की यात्रा पर मंगलवार सुबह पहुंचने वाले थे,लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यह यात्रा निरस्त हो गई। 
भाजपा सूत्रों के अनुसार सिंह को करीब 11 बजे लखनऊ पहुंचना था लेकिन मौसम की खराबी की वजह से ऎसा नहीं हो सका। तय कार्यक्रम के अनुसार राजनाथ सिंह को हवाई अaे से निरालानगर पहुंचना था जहां उन्हें कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करना था। उनके स्वागत के लिए अमौसी हवाई अaे से निरालानगर तक व्यापक तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी,लेकिन मौसम की मार के चलते सब धरी रह गई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top