संभागीय आयुक्त जोधुपर हेमंत गेरा ने राष्ट्रपति यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जैसलमेर,
जोधपुर संभाग के नव नियुक्त संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा ने गुरूवार को जैसलमेर पहुंचकर 22 फरवरी , शुक्रवार को माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह, महामहिम राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की जैसलमेर एवं चांधन यात्रा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्थाओं के बारे में जिला कलक्टर शुचि त्यागी से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
संभागीय आयुक्त श्री गेरा को जिला कलक्टर त्यागी ने इस महत्त्वपूर्ण यात्रा के संबंध में अब तक की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्भागीय आयुक्त ने गुरुवार को चांधन रेंज क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
उन्होंने व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने दें एवं व्यवस्था के प्रति हर समय चौकस रहें। उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण यात्रा के संबंध में पेयजल, विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के साथ ही सभी कार्यक्रम स्थलों पर सम्पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शुचि त्यागी भी साथ में थी।
पल्स पोलियो अभियान रविवार को नियंत्रण कक्ष की स्थापना
जैसलमेर, 21 फरवरी/ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण24 फरवरी, रविवार को आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द गोपाल पुरोहित ने बताया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जैसलमेर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02992-251177 है। यह नियंत्रण कक्ष शनिवार, 23 फरवरी रात्रि 10 बजे से प्रभावी होकर 26फरवरी को रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा एवं यह नियंत्रण कक्ष राउण्ड दी क्लॉक चलेगा। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए पारीवार कार्मिक लगाए गए हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें