7 माह बाद सोना 30,000 से नीचे 
नई दिल्ली।
 विदेशी बाजारों में पीली धातु की जबरदस्त ढलान के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोना 480 रूपए लुढकते हुए सात महीने के न्यूनतम स्तर 29720 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी 1250 रूपए फिसलते हुए 54550 रूपए प्रति किलो पर दर्ज की गई। 
अंतर्राष्ट्रीय कारोबार के दौरान सोने के दाम 1554.3 डालर प्रति औंस तक फिसल गए। डालर के मजबूती पकड़ने से सोने के भावों पर दबाव देखा जा रहा है। अमेरिकी फेड बैंक अपनी नीति में बदलाव कर सकता है। बैंकों के लिए नीति में परिवर्तन की अटकलें हैं। इससे निवेशकों ने सोने क ो नकदी में बदलना शुरू कर दिया है। 
इसके दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। ताजा खबरों के अनुसार सोने के दाम 480 रूपए उतरकर 29720रूपए प्रति दस ग्राम बोले गए। इससे पहले 21 अगस्त 2012 को सोने का यह स्तर रहा था। चांदी के दाम 1250 उतर करके 54550 रूपए प्रति किलो दर्ज किए गए। मांग के कारण चांदी में मात्र 1000-1000रूपए प्रति सैकड़ा की गिरावट रही। गिन्नी 50 रूपए घटकर 25150 रूपए प्रति पर दर्ज की गई। 
चेन्नई और मुंबई के सर्राफा बाजारों से भी गिरावट के सामचार मिले हैं। चेन्नई में सोना 29295 रूपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 54740 रूपए प्रति किलो पर बोली गई। मुंबई सर्राफा में सोने का कारोबार 29150 रूपए प्रति दस ग्राम पर किया गया और चांदी के भाव 53440 रूपए प्रति किलो पर रहे। कारोबारियों का कहना है कि सोने के भाव उतरने से बाजार में ग्राहकी आने की उम्मीद है और खुदरा व्यापारी पूछ परख कर रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top