जैसलमेर, 1 फरवरी/
जैसलमेर जिले के पोकरण उपखण्ड मुख्यालय पर पुलिस थाना परिसर में नवनिर्मितविश्राम गृह का लोकार्पण शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। समारोह विधायक शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, जिलापुलिस अधीक्षक ममता राहुल की अध्यक्षता व नगरपालिकाध्यक्ष छोटेश्वरी देवी माली के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
विधायक शाले मोहम्मद व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमति छोटेश्वरी देवी माली ने फीता काटकर व लोकार्पणपट्टिका का अनावरण कर विश्राम गृह का लोकार्पण किया और अन्य अतिथियों के साथ विश्रामगृह के समीप ही वृक्षारोपणभी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने जिले में बेहतर कानूनव्यवस्था एवं लोक शांति के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ममता राहुल तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्यो की सराहना कीऔर शाबाशी दी।
बैरक निर्माण के लिए पांच लाख की घोषणा
पोकरण विधायक ने राज्य सरकार द्वारा पुलिस थाना रामदेवरा, महिला पुलिस थाना जैसलमेर वएससीएसटी सैल जैसलमेर में खोलने पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के मद्देनज़र महिला पुलिसकर्मीयोंकी सुविधा के लिए बैरिक निर्माण के लिए 5 लाख रुपए विधायक मद से दिए जाने की घोषणा की।
निर्माण कार्यों के लिए 2 लाख देगी नगरपालिका
पोकरण नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमति छोटेश्वरी देवी माली ने नगरपालिका मद् से थाना परिसर में 2 लाख रुपए सेशौचालय निर्माण व सी.सी. सड़क निर्माण की घोषणा की गई।
एसपी ने निर्माण के लिए जताया आभार
समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमति ममता राहुल ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागतकरते हुए आभार जताया। उन्होंने नगरपालिका द्वारा थाना परिसर में विश्राम गृह निर्माण पर नगरपालिकाध्यक्षा कोधन्यवाद दिया। इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस थाना के स्टाफ व जनता के बीच मधुर सम्बन्धों कोलेकर थानाधिकारी व सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की।समारोह में सभी अतिथियों का पुष्पहारों, शाल एवं साफों सेसम्मान किया गया।
उपखण्ड अधिकारी चांदमल वर्मा ने पुलिस थाना पोकरण में नगरपालिका मद् से विश्राम गृह बनवाने के लिएनगरपालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया। पोकरण थानाधिकारी रमेश शर्मा ने स्वागत भाषण पेश किया।
कांफ्रेंस हाल की जरूरत बतायी
एडवोकेट रतनलाल पुरोहित द्वारा स्थानीय थानाधिकारी व पुलिस प्रशासन के सराहनीय कार्यो पर प्रकाश डालागया तथा पुलिस थाना परिसर में स्थानीय निकाय द्वारा प्रथम बार विकास कार्य करवाने के लिए नगरपालिका के कार्यो कीसराहना की गई। उन्होंने पुलिस थाना की समस्याओं जैसे बैरिक रिपेयरिंग, शौचालय निर्माण, बरसाती पानी की निकासीआदि समस्याओं के निराकरण के ठोस प्रयास करने के साथ ही नगरपालिका से कान्फ्रेंस हाल निर्माण का आग्रह भी किया।
भर्ती परीक्षा में सराहनीय योगदान के लिए पांच जने सम्मानित
इस अवसर पर पुलिस कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सराहनीय कार्यो के लिए पंचायत समिति सांकड़ा केब्लाक शिक्षा अधिकारी चैनसुख, राजकीय कालेज पोकरण के प्राचार्य जगदीश टावरी, रा.उ.मा.वि.पोकरण के प्राचार्यरेवन्ताराम बारूपाल, रा.बा.उ.मा.वि.पोकरण की प्राचार्य श्रीमति नीलम सक्सेना तथा कानिस्टेबल विजयदान को समानितकिया गया।
आरंभ में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागतकिया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनोहर जोशी द्वारा किया गया। समारोह में वृताधिकारी जैसलमेर सायरसिंहशेखावत, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका जोधाराम, नायब तहसीलदार भणियाणा आईदान माली, गोमट सरपंचइस्माइल खां मेहर, साबीर खां मंगलिया, विजय व्यास, दिनेश व्यास व पोकरण के कई गणमान्य नागरिक व सीएलजी केसदस्य उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें