डॉक्टर के घर में नौकरानी से गैंगरेप 
नई दिल्ली। 
राजधानी में एक डॉक्टर के घर में नौकरानी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ शेरू के रूप में हुई है। पीडिता (25) जिसे कुछ समय पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए डॉक्टर के घर नौकरी मिली थी। डॉक्टर दिल्ली के विष्णु गार्डन में प्राइवेट क्लिनिक चलाता है। वारदात वाले दिन डॉक्टर घर पर नहीं था। वह अपनी पत्नी को लाने हिमाचल गया हुआ था। बीते 8 दिसम्बर को गुरविंदर डॉक्टर के घर आया और उसे अकेली देख अपने साथियों को बुलाया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। साथ ही किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। अन्य आरोपी शेरू के रिश्तेदार बताए जा रहे है। 
मामला राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार है जिसमें एक का नाम अमन बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों को ढुढ़ रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top