मनीषा कोईराला को कैंसर,अस्पताल में भर्ती 
मुंबई। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला कैंसर से पीडित है। दो दिन पहले उन्हें मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में ही उनके कैंसर का इलाज किया जाएगा। मनीषा की मां अपनी बेटी के साथ है। अस्पताल के प्रवक्ता कृष्णकांत दासयाम ने बताया कि मनीषा के कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रखा जाएगा। मनीषा नवंबर से नेपाल में थी क्योंकि वहां अपना घर बना रही है। कुछ दिन पहले वह बीमार हो गई। उस समय कहा गया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई है। अगले ही दिन वह अचनाक बेहोश हो गई। इसके बाद वह टेस्ट के लिए मुंबई आ गई। यहीं उनको कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला। मनीषा के एक करीबी मित्र ने बताया कि उसने अपनी बीमारी को बड़ी बहादुरी से लिया है। वह बहुत सकारात्मक है। मनीषा जल्द ही इस बीमारी से ठीक हो जाएगी। हमारी दुआएं मनीषा के साथ हैं। हमें उम्मीद है और प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। मनीषा कोईराला नेपाल के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने हिंदी,तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। मनीषा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम सुभाष घई की 1991 में आई फिल्म सौदागर से की थी। उन्होंने हाल ही में राम गोपाल वर्मा की फिल्म भूत रिर्टन्स में काम किया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top