"सलमान खान को बचा रही मुंबई पुलिस"
मुंबई। खुलासों के दौर में बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी चपेट में आ गए हैं। पूर्व आईपीएस वाईपी सिंह ने आरोप लगाया है कि हिट एंड रन मामले में मुंबई पुलिस जानबूझकर सलमान खान को बचा रही है। सिंह ने कहा कि जहां हिट एंड रन के दूसरे मामले दो साल में निपटा दिए जाते हैं वहीं सलमान का मामला 10 साल से लटका हुआ है। उन्होंने एनआरआई नूरिया हवेलीवाला और एलिस्टर परेरा मामले का हवाला दिया। दोनों मामले दो साल में निपटा दिए गए। सिंह ने कहा कि हम देरी के लिए हमेशा अदालतों को जिम्मेदार ठहराते हैं लेकिन असल जिम्मेदार पुलिस होती है। सलमान के मामले में पुलिस मिली हुई हैं। सलमान खान को कानून से बचाने में पुलिस मदद कर रही है। सलमान को जारी समन सही तरीके से उन तक नहीं पहुंचाए गए। जब कोर्ट ने उनको तलब किया तो वे 82 बार गैर हाजिर रहे। उन्होंने सवाल किया कि क्या सलमान खान का दबाव है या फिर राज्य सरकार का?
22 सितंबर 2002 की आधी रात सलमान की कार ने बांद्रा इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। वाई पी सिंह ने हाल ही में आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर कृषि मंत्री शरद पवार के घोटाले को दबा दिया था। सिंह ने पवार पर लवासा प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप लगाया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें