एक और रिकॉर्ड से दो शतक दूर
नई दिल्ली। काफी समय के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बल्ला फिर से गरजा। सचिन ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया। मुंबई के लिए उनका 18 वां शतक है। जनवरी 2011 के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सचिन की यह पहली सेंचुरी है। वह लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड से सिर्फ दो शतक दूर हैं। सचिन ने रेलवे के खिलाफ खेलते हुए 69 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने 103 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसमें उनके 21 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सचिन की यह 79वीं सेंचुरी है। अनुरीत सिंह की गेंद पर आउट होने से पहले सचिन ने 136 गेंद में 137 रन बनाए। सचिन करीब तीन साल बाद रणजी में खेल रहे हैं। वे आखिरी बार 2009 में यूपी के खिलाफ फाइनल में खेले थे। इस शतक के साथ ही सचिन ने रणजी ट्रॉफी में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ये रन उन्होंने 34 मैच और 51 इनिंग्स में बनाए हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें