जयपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज 

जयपुर। 
शहर में खस्ता हाल सफाई व्यवस्था को लेकर गुरूवार को नगर निगम के बाहर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के बाहर मेयर ज्योति खंडेलवाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निगम के परिसर में कचरे की थैलियां फेंक दी। इस पर पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने नगर निगम के सीईओ पर भी कचरे की थैलियां फेंक दी। 
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो कार्यकर्ता और उग्र हो गए और उन्होने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई गाडियों शीशे टूट गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इस झड़प में कई कर्याकर्ता चोटिल हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दीवाली आने वाली है लेकिन शहर में जगह जगह गंदगी पड़ी है। नगर निगम सफाई नहीं करवा रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम ने सफाई का ठेका एक निजी कंपनी को दे रखा है लेकिन कंपर्नी के कर्मचारियों पर वाल्मिकी समाज के लोगों के हमले के कारण वह अपना काम नहीं कर पा रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top