विवेकानंद से की दाऊद की तुलना
भोपाल।
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने स्वामी विवेकानंद के आईक्यू की तुलना आतंकी दाऊद इब्ा्राहिम से कर डाली। गडकरी रविवार को भोपाल में ओजस्विनी समारोह में शामिल होने आए थे।
उन्होंने कहा कि दाउद ने अपने आईक्यू का उपयोग अपराध के क्षेत्र में किया तो वह अपराधी बन गया,जबकि विवेकानंद ने समाज, देश के हित में अपने आईक्यू का इस्तेमाल किया तो वे महान बन गए। आईक्यू दोनों जगह समान है, पर महत्वपूर्ण ये है कि बुद्धिमत्ता, कौशल का उपयोग किस तरह होता है।
गरीब थे तो खुश थे
संस्कृति-विरासत दुर्भाग्यपूर्ण
गडकरी ने 500 साल पुरानी भारतीय संस्कृति और विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पृश्यता, महिलाओं की दयनीय स्थिति, भेदभाव आदि चीजें सही नहीं थी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में पुरूष के बराबर स्थान मिलना चाहिए।
महाकाल भी कृपा नहीं करेंगे: दिग्विजय
गुना. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि गडकरी के घपले ऎसे हैं कि उन पर तो महाकाल भी कृपा नहीं करेंगे। गडकरी उज्ौन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आए थे। सिंह गुना में हवाई पट्टी पर यह बात कही।
मीडियाकर्मियों को धक्का देकर बढ़े
6.31 बजे स्टेट हैंगर
राजधानी के स्टेट हैंगर से जब गडकरी बाहर निकले तो उनसे पूछा गया कि कांग्रेस की रैली में भाजपा पर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं, इस पर आप क्या कहेंगे? गडकरी चुप रहे। जब पूछा कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर आपका क्या रूख है? तो वे झल्ला गए और उन्होंने मीडियाकर्मियों को दोनों हाथों से अपने रास्ते से हटाया और बिना कुछ कहे आगे बढ़ चले।
6.51 बजे रवींद्र भवन
गडकरी स्टेट हैंगर से सीधे रवींद्र भवन में आयोजित ओजस्विनी अलंकरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां मीडिया का हुजूम स्टेट हैंगर की तुलना में ज्यादा था। जैसे ही गडकरी अपनी कार से उतरे और रवींद्र भवन की ओर बढ़ने लगे तो मीडिया ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। बिना जवाब दिए गडकरी झल्लाए और आगे बढ़कर सीधे कार्यक्रम में शामिल होने चल दिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें