स्वामी ने दी कांग्रेस के खिलाफ अर्जी
नई दिल्ली।
जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग से कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की है। स्वामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एसोसिएट जर्नल नामक कंपनी को 90 करोड़ रूपए का कर्ज दिया।स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वाणिज्यिक डील करके आयकर कानूनों का उल्लंघन किया है। स्वामी ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग में याचिका दायर कर दी है। स्वामी का आरोप है कि कांग्रेस ने माना है कि उसने नेशनल हैरल्ड अखबार की मदद के लिए एसोसिएटिड जरनल्स लिमेटिड को 90 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था। इस अखबार को भारत के पहले प्रधामंत्री जवाहरलाल नेहरू ने शुरू किया था।
स्वामी ने गुरूवार को दावा किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक ट्रस्ट को निजी संपत्ति में बदल दिया। मुख्य विपक्षी दल भाजपा कह चुकी है कि पार्टियों का फंड राजनीतिक गतिविधियों के लिए होता है और कानून के तहत उसे व्यावसायिक या वित्तीय काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें