राहुल गांधी लें बड़ी जिम्मेदारी-गहलोत 
नई दिल्ली। 
Ashok Gehlotराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में गहलोत ने यह बात कही। गहलोत ने केन्द्र की यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों को भी जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जिससे आम आदमी को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केंन्द्र सरकार लगातार विकास पथ अग्रसर है।
कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हित में काम किया हैं। रैली में राजस्थान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान ने कड़ी मेहनत की थी। रैली में राजस्थान से करीब एक लाख कार्यकर्ताओं को ले जाने की बात कही गई थी। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top