95 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल 
नई दिल्ली। 
अब आपको पेट्रोल 95 पैसे सस्ता मिलेगा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम मेें 95 पैसे की कमी की है। यह फैसला आधी रात से लागू होगा। 95 पैसे की कमी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 67 रूपए 24 पैसे,मुंबई में 73 रूपए 53 पैसे,चेन्नई में 70 रूपए 57 पैसे,कोलकाता में 74 रूपए 55 पैसे,बेंगलूरू में 74 रूपए 22 पैसे और हैदराबाद में 73 रूपए 73 पैसे में मिलेगा। 27 अक्टूबर को अंतिम बार पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा हुई थी। उस समय पेट्रोल के दाम मेें 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। ये बढ़ोतरी पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में वृदि्ध के बाद हुई थी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आर एस बूटोला ने बताया कि गैसोलीन के दाम में कमी आई है। साथ ही डॉलर के मुकाबले रूपया मजबूत हुआ है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top