तीसरी पार्टी का शंखनाद डेढ़ माह बाद: मीणा 
बाड़मेर
दौसा सांसद डॉ. करोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आगामी डेढ़ माह बाद तीसरे मोर्चे का ऐलान कर दिया जाएगा। विकास की रफ्तार में गुजरात दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन राजस्थान को देख लो यहां पर कोई विकास कार्य ही नहीं हो रहे हैं। जनता दोनों दलों से ऊब चुकी है। अब वह तीसरा विकल्प चाहती है। 
यह बात उन्होंने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा 65 से 70 सालों से राज कर रही हैं। दूसरे राज्यों की अपेक्षा राजस्थान बहुत पिछड़ा हुआ है। राजस्थान को स्पेशल राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा तक नहीं दिला पाए। उन्होंने कहा कि विकास की कड़ी भी रुकी हुई है। रिफाइनरी भी अटकी, विकास कार्य भी अटके, स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी सहित कई समस्याओं से राज्य घिरा हुआ है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने वसुंधरा व गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भ्रष्टाचार पर वसुंधरा चली, उसी रास्ते पर गहलोत भी चल रहे हैं। गहलोत और वसुंधरा मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राज्य में तीसरा विकल्प बनाया जाए और दोनों दलों को धराशायी किया जाए। तीसरे दल में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा। 

आरक्षण का मुद्दा संवेदनशील 
उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा संवेदनशील है। सरकार से मांग रहेगी कि राज्य का भाईचारा नहीं बिगड़े और संविधान की सीमाओं में इसका हल निकाला जाना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री मेरा मिशन है कहकर पीछा छुड़ाना चाहते हैं। बाड़मेर में स्थिति गंभीर है। दलितों पर अत्याचार ज्यादा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत व वसुंधरा में समझ बन गई है कि एक बार कांग्रेस व एक बार भाजपा। इसको मिटाकर तीसरी ताकत खड़ी करनी है। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top