होटल में वेश्यावृत्ति
जयपुर। 
city news
पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार दोपहर एमआई रोड स्थित होटल में छापा मार वेश्यावृत्ति के लिए लाई दो युवतियों और एक दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल की छत पर चल रहा हुक्का बार भी पकड़ा गया। इस पर वहां तैनात दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक व मैनेजर फरार हैं।पुलिस कमिश्नर बी.एल. सोनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल अकेशिया इन में हुक्का बार के साथ वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रघुवीर सैनी के नेतृत्व में टीम ने होटल पर दबिश दी। वहां पर दिल्ली निवासी कॉलगर्ल पूजा शर्मा (22), मुम्बई की बार डांसर शाहिबा उर्फ माही (21), आगरा रोड, महेश नगर निवासी दलाल कालू उर्फ राजकुमार सिंधी (28) व सांगानेर निवासी होटल कर्मचारी हरिशंकर शर्मा (34) को गिरफ्तार किया। होटल की छत पर बने हॉल में आधा दर्जन हुक्के मिलने पर शास्त्री नगर निवासी होटल कर्मचारी अभिनव बहादुर (28) व सुनील गोयल (22) को गिरफ्तार किया गया। मानसरोवर स्थित वीटी रोड निवासी होटल मालिक भास्कर सिंघल व भांकरोटा निवासी होटल मैनेजर प्रदीप शर्मा की तलाश की जा रही है।

तीन साल से 'धंधा'
दलाल ने बताया कि वह तीन साल से मुम्बई व दिल्ली से युवतियां ला रहा है। एक बार शिवदासपुरा थाना पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। उसके मुताबिक शहर में करीब 15 और दलाल इस धंधे में लिप्त हैं।

मुंबई से आते ही धरी गई
शाहिबा को शुक्रवार को ही महिला दलाल वंदना मुंबई से जयपुर छोड़ने आई थी। दोपहर को वह मुम्बई लौट गई, जबकि पूजा 27 सितम्बर से होटल में थी। शाहिबा को जहां छह हजार वहीं पूजा को प्रतिदिन पांच हजार रूपए देना तय हुआ था। होटल के दो कमरे 3600 रूपए प्रतिदिन के हिसाब लिए गए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top