आज किसकी पोल खोलेंगे केजरीवाल? 

नई दिल्ली। 
अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को लेकर आज फिर नया खुलासा करने जा रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा और नितिन गडकरी के बाद उनका यह तीसरा खुलासा होगा। भ्रष्टाचार के नए मामले का खुलासा शाम 4 बजे किया जाएगा। इस बार सावधानी बरतते हुए केजरीवाल ने यह नहीं बताया है कि उनके निशाने पर कौन होगा। ऎसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां इस सोच में डूबी है कि इस बार किसका नंबर आएगा। 

जब से केजरीवाल ने राजनीति में उतरने का फैसला किया है तब से वह भ्रष्टाचार के कई मामलों को सामने ला चुके हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले अभी तक महाराष्ट्र सिंचाई घोटाला,रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डीलए डील,और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को लेकर खुलासे किए गए हैं। हर बार उन्होंने अपनी बात पूरे सबूतों के साथ रखी और उनके आरोपों पर किसी से कोई जवाब देते नहीं बना।

हालांकि इस बार अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी दबाव होगा क्योंकि पिछली बार जब उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर आरोप लगाए थे तो इसे पार्टी ने फ्लॉप शो करार दिया था। केजरीवाल की टीम के सदस्यों पर भी कुछ संगीन आरोप लगे थे जिनकी जांच केजरीवाल ने आंतरिक लोकपाल से कराने का ऎलान किया है। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top