काले दुपट्टे बने नीतीश के लिए सिरदर्द 

पटना। 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकार यात्रा के दौरान लोगों के भारी विरोध का सामन करना पड़ रहा है। लोग नीतीश को रैलियों में काले झंडे दिखा रहे हैं। इसके चलते नीतीश ने काले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद पुलिस मनमानी पर उतर आई है। पुलिस रैलियों में आने वाली महिलाओं और लड़कियों से जबरन काले दुपट्टे उतरवा रही है। नवादा और अन्य जगह ऎसी घटनाएं सामने आई है। 

जो लड़कियां दुपट्टे उतारने से मना कर देती है उन्हें पुलिस जबरन रैली से बाहर कर देती है। सुरक्षा के नाम पर की जा रही इस कार्रवाई से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। विपक्ष के साथ साथ महिला संगठनओं ने भी इसको लेकर नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सवाल किया कि क्या अब महिलाएं काल बाल कटवाकर रैली में जाएं? उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेइज्जती की जा रही है। बिहार में लोकतंत्र नहीं,पुलिस तंत्र का राज हो गया है। 

महिला कार्यकर्ता कंचल बाला ने कहा कि यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। जबरन लड़कियों के दुपट्टे उतरवाना अपराध है। एक अन्य महिला कार्यकर्ता शारदा ने कहा कि पुलिस महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तो काबू में कर नहीं पा रही। ऊपर से उल्टे सीधे काम कर रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top