पाक ने तोड़ा भारतीय रिकॉर्ड 

नई दिल्ली। बॉर्डर हो या खेल का मैदान भारत और पाकिस्तान के बीच चीर प्रतिद्वंद्विता जग जाहिर है। शनिवार को पंजाब यूथ फस्टिवल के दौरान भी पाकिस्तानी नागरिकों के बीच भारतीय रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ लगी। 70,000 पाकिस्तानियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर नया रिकॉर्ड बनाया और भारत को पीछे छोड़ दिया। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21,000 लोगों के एक साथ राष्ट्रगान गाने का रिकॉर्ड भारत के नाम था। यह आयोजन नेशनल हॉकी स्टेडियम में हुआ जिसमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के साथ ही एक्टर अली जाफर समेत कई कलाकारों ने इस समारोह में हिस्सा लिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top