1500 करोड़ की 2 योजनाओं को मंजूरी 
नई दिल्ली। 
केन्द्र सरकार ने गुरूवार को 1500.43 करोड़ रूपए की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। दोनों ही परियोजनाएं राजस्थान से जुड़ी हैं। एक राजस्थान में राजसमंद-भीलवाड़ा क्षेत्र में (899.24 करोड़ रूपए की) और दूसरी हरियाणा से सालासार तक की(601.19 करोड़ रूपए की) है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुनियादी सुविधा क्षेत्र पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। 

राजसमंद-भीलवाड़ा:4 लेन,87 किलोमीटर
राजसमंद-भीलवाड़ा क्षेत्र की 899.24 करोड़ रूपए की परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग 758 से जुड़ी हुई है। चार लेने की यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम(एनएचडीपी) चरण चार के तहत "डीबीएफओटी" के आधार पर बनाई जाएगी। कुल परियोजना लागत में से 221.45 करोड़ रूपए की राशि भूमि अधिग्रहण,विस्थापित होने वाले लोगों के पुर्नवास और पूर्व निर्माण लागत के लिए है। राजस्थान के राजसमंद जिले से भीलवाडा के बीच तैयार की जाने वाली यह सड़क 87.250 किलोमीटर लंबी है। 

हरियाणा-सालासार:2 लेन,154 किलोमीटर
दूसरी परियोजना राजस्थान में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 65 से एनएचडीपी चरण चार से जुडी हुई है। इसके तहत हरियाणा सीमा से सालासर तक दो लेन का मार्ग तैयार किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 601.19 करोड़ रूपए है। डीबीफओटी तर्ज पर तैयार की जाने वाली परियोजना की कुल लागत में से 71.12 करोड़ रूपए भूमि अधिग्रहण,पुर्नवास और निर्माण पूर्व लागत के लिए है। इसकी कुल लबाई 154.141 किलोमीटर है। परियोजना में राजस्थान के चुरू और सीकर जिले आएंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top