1400 लठैत करेंगे केजरीवाल की सुरक्षा
फर्रूखाबाद।
केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में स्थित डा. जाकिर हुसैन ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इण्डिया अगेंसट करप्शन के आरएसी कार्यकर्ता अरविन्द केजरीवाल के एक नवम्बर को यहां प्रस्तावित आन्दोलन के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन 1400 लठैत तैयार कर रही है। इनमें 200 किसान लठैतों को विशेष दस्ता केजरीवाल की व्यक्गित सुरक्षा में लगाया जाएगा।यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने बताया कि एक नवम्बर को केजरीवाल के आन्दोलन को सफल बनाने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए कायमगंज तराई क्षेत्र के पतरौली गांव में लठैतों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आईएसी के सदस्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि केजरीवाल की सभा में इटावा, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर तथा हरदोई आदि जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस आन्दोलन में सुलतानपुर के संस्था के सदस्य संजय सिंह भी मौजद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक एन. चौधरी ने बुधवार को बताया कि कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा और किसी क ो व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. सिंह ने कहा कि यदि आन्दोलन शान्ति से होगा तो कोई कठिनाई नहीं होगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन खां ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस आन्दोलन का संयमित ढंग से विरोध करेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें