राजपूत युवा संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक 
बाड़मेर
नेहरू नगर स्थित राजपूत युवा संगठन कार्यालय में गुरूवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक किशोर सिंह कानोड़ ने कहा कि समाज में घट रही घटनाएं एवं अशिक्षा व कुरीतियों को खत्म करने के लिए प्रत्येक संगठन के कार्यकर्ता को सक्रिय होकर आमजन को जागृत करने का बीड़ा उठाना होगा। 
उन्होंने कहा कि समाज में राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक क्षेत्रों में उचित परिवर्तन के लिए संगठन की विचार धारा के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह तन-मन-धन से सक्रिय होकर समाजहित में कार्य करें। 
जिला प्रमुख महेंद्र सिंह तारातरा ने कहा कि संगठन समाज के उत्थान के लिए पर्यावरण सुधार के लिए पौधरोपण, अभियान, शिक्षा के प्रसार के लिए जनजागृति अभियान, मतदाता के सही उपयोग के लिए राजनीतिक जागृति अभियान चलाएगा। इसके माध्यम से संगठन समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेगा। संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता डूंगरसिंह गौरडिय़ा ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति संगठन को अपना संगठन समझें। इस दौरान गोपाल सिंह रावलोत, निरंजन सिंह, मनमोहन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए । 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top