कांग्रेसियों ने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा 
भुवनेश्वर। 
कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को ओडिशा विधानसभा के नजदीक विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक महिला पुलिस कर्मी से बदसलूकी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे छुड़ाया गया। पुलिस के साथ हुई झड़प में 100 कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटयानक के छोटे भाई सौम्या रंजन भी घायल हुए। 

कांग्रेसियों और पुलिस में जबरदस्त झड़प
झड़प उस वक्त हुई जब रैली में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा परिसर में लगे बैरिकेड्स को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। कांग्रेसियों से हुई झड़प में आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई। 

शराब पीए हुए थे कांग्रेसी कार्यकर्ता

बीजू जनता दल के सांसद पिनाकी शर्मा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता शराब पीए हुए थे। कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठियां भी थी। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौंछारे की तो उन्होंने पथराव किया। उधर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। पुलिस ने जानबूझकर कार्यकर्ताओं को उकसाया। जब कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस ने नवीन हटाओ,ओडिशा बचाओ रैली आयोजित की थी। पिछले ढाई साल में कांग्रेस का यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top