कोयला घोटाले में नवीन जिंदल का नाम
नई दिल्ली। कोयला घोटाले में एक और कांग्रेसी सांसद का नाम सामने आया है। एक निजी चैनल के मुताबिक हरियाणा के कुरूक्षेत्र से कांग्रेसी सांसद नवीन जिंदल की कंपनी को नियमों को ताक पर रखकर कोल ब्लॉक आवंटित किया गया। निजी चैनल के मुताबिक जिंदल की कंपनी को समय सीमा खत्म होने के बावजूद कोल ब्लॉक दिया गया।
कोल इंडिया को मोजांबिक जाने को कहा
2 लाख करोड़ से ज्यादा के कोल ब्लॉक
जिंदल की कंपनी को अंगुल में कोल ब्लॉक दिया गया था। दोनों कोल ब्लॉक की कीमत 2 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा है। इससे पहले एक और कांग्रेसी सांसद का कोयला घोटाले में नाम आ चुका है। महाराष्ट्र से कांग्रेसी सांसद विजय दर्डा के ठिकानों पर हाल ही में सीबीआई ने छापे भी मारे थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें