जयपुर में बाल-बाल बचे 184 यात्री 
जयपुर। 
air indiaपायलट की समझदारी से शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। एअर इंडिया के जयपुर से दुबई जा रहे विमान में उड़ान भरते ही इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत ही विमान को उतार लिया। विमान में 184 यात्री सवार थे। सूत्रों के अनुसार दुबई-जयपुर-दुबई फ्लाइट ने शुक्रवार को दोहपर 12.10 बजे टेक ऑफ किया था। पांच मिनट हवा में रहने के बाद ही इंजन में खराबी आ गई और विमान डोलने लगा। 
सूत्रों के अनुसार फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। अब इन यात्रियों को दुबई से रिलीफ एअरक्राफ्ट आने के बाद ही रवाना किया जाएगा। इन यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। 
इससे पहले यह फ्लाइट शुक्रवार को छह घंटे देरी से जयपुर पहुंची थी। इससे यहां आने व यहां से दुबई जाने वाले यात्रियों ने खासी नाराजगी जताई। एअर इंडिया की इस फ्लाइट को सुबह 4.50 बजे दुबई से जयपुर आना था लेकिन फ्लाइट सुबह 11.10 बजे पहुंची। इसके कारण सुबह 5.40 बजे के बजाय इसे दोपहर 12.10 बजे फिर से दुबई के लिए रवाना किया गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top