दस रूपए में एनएसयूआई की सदस्यता
जयपुर। 
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के दो साल पूरे हो जाने पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले प्रदेश कार्यकारिणी में मौजूद पदाधिकारियों ने भी अपनी इकाइयां भंग कीं और सदस्यता फार्म जारी किए।
प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व पदाधिकारी सुमित भगासरा ने बताया कि दो साल पूरे होने के बाद सभी इकाइयां भंग कर दी गई हैं। इकाइयां भंग करने के साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। सदस्यता फार्म का शुल्क सिर्फ दस रूपए रखा गया है। दस रूपए के फार्म के साथ ही संगठन की सदस्यता लेने वाले आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्था,विश्वविद्यालय या महाविद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक है। साथ ही उसकी उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। सदस्यता फार्म को संगठन की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

चुनाव के बाद,नई कार्यकारिणी :

भंग की कई तमाम इकाइयों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जानी है। नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आंतरिक चुनाव आयोजित होंगे। हालांकि इस चुनाव की तारीख अभी तय नहीं की गई है। वहीं सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख भी फिलहाल तय नहीं की गई है।

किए गए कुछ नए बदलाव :

संगठन में इसबार कुछ आवश्यक बदलाव भी किए जा रहे हैं। इस बाद 21 सदस्यों की प्रदेश स्तरीय टीम और 15 सदस्यों की जिला स्तरीय टीम का गठन चुनाव पूरे होने के बाद होना है। पहले प्रदेश स्तरीय टीम 15 से ज्यादा और जिला स्तरीय टीम 8 सदस्यों की होती थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top