धोनी ने करवाई अमरनाथ की छुट्टी! 
मुंबई। 
जैसे आशंका थी वैसा ही हुआ। बीसीसीआई ने मोहिंदर अमरनाथ की छुट्टी कर दी है। बोर्ड ने अमरनाथ को नेशनल सलेक्टर पद से बर्खास्त कर दिया है। बीसीसीआई की आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया गया। 
पिछले साल अमरनाथ को नोर्थ जोन का चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। उनका एक साल का कार्यकाल अभी बाकी था। उनकी जगह विक्रम राठौड़ को शामिल किया गया है,जो 1983 में विश्वकप जीतने वाली टीम में शमिल थे। 

कार्यकाल खत्म होने से पहले अमरनाथ को हटाए जाने के बीसीसीआई के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बोर्ड ने कृष्णमाचारी श्रीकांत की जगह रोजर बिन्नी को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। 


धोनी की कप्तानी का किया था विरोध

सूत्रों के मुताबिक न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले जब टेस्ट टीम का चुनाव होना था तब सलेक्शन समिति की बैठक में मोहिंदर अमरनाथ ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा देना चाहिए। वह वनडे और टी-20 के कप्तान वो बने रहें। इस पर सलेक्शन कमेटी में वोटिंग कराई गई। तीन सलेक्टर अमरनाथ के साथ थे। पांच सदस्यीय कमेटी में तीन सदस्य चाहते थे कि धोनी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा दिया जाए। जबिक श्रीकांत धोनी के पक्ष में थे।

बीसीसीआई को देना पड़ा दखल

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और ये तय करना पड़ा कि धोनी ही टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। तब से बोर्ड ने एक बड़े धड़े की राय है कि अगर अमरनाथ मुख्य चयनकर्ता बन जाते हैं तो धोनी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से एक माहौल बनाया जा रहा है कि मोहिंदर अमरनाथ खुद ब खुद ही सलेक्शन कमेटी से बाहर हो जाएं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top