पुनर्वास के लिए केन्द्र से करेंगे बात-मुख्यमंत्री
जोधपुर।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पाक विस्थापितों की अपने स्तर पर हरसंभव सहायता और पुनर्वास के लिए भारत सरकार से भी बात करेगी। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह हवाई अड्डे पर पाक विस्थापितों के दल से बात कर रहे थे।इस बीच नगर निगम ने विस्थापितों के ठहरने की व्यवस्था कर दी है। मंगलवार सुबह इन पाक विस्थापितों को यहां ठहरा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1965 में भी पाकिस्तान से विस्थापित जोधपुर आए थे। उस समय भी भारत सरकार से बात की थी, अब भी करेंगे। उन्होंने कलक्टर को निर्देश दिए कि वे पाकिस्तान से आए लोगों की सहायता करें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें