पूरी बस्ती पानी में, लोगों ने जाम लगाया
निचले इलाके में स्थित बलदेव नगर के घरों बुधवार को बरसाती पानी घुस गया। पांच दिन से व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त देख गुस्साए मोहल्लावासी आज सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक महिलाएं, बच्चे सहित कई लोग सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से समझाइश कर जल्द ही समस्या से निजात दिलाने की बात कही। तब जाकर मामला ठंडा हुआ।
जानकारी के अनुसार बरसाती पानी के निकासी को लेकर बनाया जा रहा नाला इन दिनों बंद पड़ा है। इससे दिन ब दिन शहर के हालात बदतर होते जा रहे हैं। विष्णु कॉलोनी, शास्त्री नगर, कृषि मंडी सहित अन्य कॉलोनियों का बरसाती पानी सिणधरी चौराहा की सड़क से होते हुए कुडला की ओर जा रहा है। वहीं बारिश को लेकर नाले की सफाई नहीं करवाने के कारण नाला ओवर फ्लो भी हो गया। जिसका पानी बलदेव नगर में जा घुसा।
बाड़मेर
निचले इलाके में स्थित बलदेव नगर के घरों बुधवार को बरसाती पानी घुस गया। पांच दिन से व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त देख गुस्साए मोहल्लावासी आज सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक महिलाएं, बच्चे सहित कई लोग सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से समझाइश कर जल्द ही समस्या से निजात दिलाने की बात कही। तब जाकर मामला ठंडा हुआ।
जानकारी के अनुसार बरसाती पानी के निकासी को लेकर बनाया जा रहा नाला इन दिनों बंद पड़ा है। इससे दिन ब दिन शहर के हालात बदतर होते जा रहे हैं। विष्णु कॉलोनी, शास्त्री नगर, कृषि मंडी सहित अन्य कॉलोनियों का बरसाती पानी सिणधरी चौराहा की सड़क से होते हुए कुडला की ओर जा रहा है। वहीं बारिश को लेकर नाले की सफाई नहीं करवाने के कारण नाला ओवर फ्लो भी हो गया। जिसका पानी बलदेव नगर में जा घुसा। पांच दिन से बलदेव नगर के करीब 20-25 घर बरसाती पानी में चपेट में आए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्रवाई न होते देख गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सिणधरी की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही बाड़मेर एसडीएम विनीता सिंह, तहसीलदार, नगरपालिका आयुक्त पुलिस जाब्ता सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की और तुरंत ही पानी निकासी को लेकर एक जेसीबी से खुदाई शुरू करवाई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें