"मुफ्त के डांसर है दिग्विजय सिंह"
मुंबई।
ठाकरे परिवार को मूलत: बिहार का बताने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने जवाबी हमला बोला है। बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में दिग्विजय सिंह को मुफ्त में नाचने वाला डांसर करार दिया है। ठाकरे ने सम्पादकीय में लिखा है कि कुछ लोग बेवजह बिहार का नगाड़ा पीटने में लगे हैं। फिर चाहे उसमें बिहार के बिना काम के नेता हों या फिर कांग्रेसी तमासे में बिना पैसे के मुफ्त में नाचने वाले "नर्तक दिग्गीराजा"। इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था। राज ठाकरे ने कहा था कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को कांग्रेस में पार्टी में गालियां खाने के लिए रखा है। दिग्विजय सिंह रोज गाली खाते हैं लेकिन नहीं सुधरते। राज ठाकरे ने जब बिहारियों को घुसपैठिया बताते हुए महाराष्ट्र से खदेड़ने की बात कही थी तब दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ठाकरे परिवार मूलत: बिहार से है। वह मध्यप्रदेश के धार से महाराष्ट्र जाकर बस गया था। ठाकरे परिवार दिग्विजय सिंह के इसी बयान से भड़का हुआ है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें