5 रूपए और महंगा हो सकता है पेट्रोल 
नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़तरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 से 5 रूपए की बढ़ोतरी हो सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय मानसून सत्र के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के लिए दबाव बना सकता है। सरकारी तेल कंपनियों को प्रति लीटर डीजल पर 19 रूपए 26 पैसे का नुकसान हो रहा है। दिल्ली में फिलहाल एक लीटर डीजल के दाम 41.29 रूपए है जबकि पेट्रोल 68.46 रूपए में मिल रहा है। 
सरकारी तेल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून सत्र की वजह से पिछली बार पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे लेकिन मानसून सत्र के बाद हम इंतजार नहीं करेंगे। डीजल के दाम में बढ़ोतरी के वक्त राजनीतिक वजहों का भी ध्यान रखा जाएगा। डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए ही डीजल के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार डीजल की गाडियों पर डयूटी भी बढ़ा सकती है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top