फोटो में देखिये जैसलमेर में 33 उत्तम सेवा चिन्ह, 20 अतिउत्तम सेवा चिन्ह एवं 06 सर्वोत्तम सेवा चिन्ह 

जैसलमेर 
जिला पुलिस अधीक्षक ममता राहुल में शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जिले में कार्यरत उन पुलिस कर्मियों को उत्तम और सर्वोत्तम सेवा मेडल से नवाजा जिन्होंने बेदाग़ पुलिस सेवा की .पुलिस अधीक्षक ममता राहुल ने पुलिस लाईन जैसलमेर में =शुक्रवार को पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्ह प्रदान करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर ममता राहुल द्वारा जिले के पुलिस बल में अच्छी एवं बेदाग सेवा करने वाले 59 पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्ह से नवाजा गया। जिसमें से 33 पुलिस कर्मियो को उत्तम सेवा चिन्ह, 20 पुलिस कर्मियो को अतिउत्तम सेवा चिन्ह एवं 06 पुलिस कर्मियो को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के अलावा गणपतलाल अति0 पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, बंशीलाल वृताधिकारी वृत जैसलमेर, विरेन्द्रसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना जैसलमेर एवं मोहनसिंह निपु आर0 आई0 पुलिस लाईन जैसलमेर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चैनाराम प्रभारी बल शाखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा आर0 आई0 पुलिस लाईन के नेत्त्व में परैड का आयोजन किया गया जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई। 
कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन जैसलमेर में सम्पर्क सभा का अयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो की मौखिक समस्याओं को सुना गया एंव उनका निवारण किया गया। सम्पर्क सभा में पुलिस लाईन की सफाई व्यवस्था हेतु पुलिस लाईन में रहने वाले समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गये तथा पुलिस लाईन की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top