गहलोत ने कहा कहीं नहीं डूबा जयपुर 
जयपुर।
बारिश के कहर के बाद बाढ़ के हालात से गुजर रहे जयपुर शहर की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के साथ मीडिया पर भी गलत प्रचार का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा है कि यह सब मीडिया का किया धरा है। कुछ गड्ढों में बसी बस्तियों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। बाढ़ नहीं है। 
एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर के लिए बारिश अच्छी है और पानी की बहुत जरूरत है। जयपुर में प्रभारी मंत्री और सांसद स्थितियों पर पूरी नजर रखे हुए हैं। जयपुर में बारिश से नुकसान का पूरा जायजा लिया जा रहा है। जिन स्थानों पर नुकसान हुआ है वहां पूरी मदद पहुंच रही है। डूब इलाकों में बसी कच्ची बस्तियों और वहां रहने वालों का पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए भी संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।
भाजपा पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनको इसका अधिकार नहीं है कि वे कांग्रेस पर आरोप लगाएं। लंदन और दिल्ली में बैठकर बयान जारी करने से जनता का भला होने वाले नहीं है। प्रतिपक्ष नेता को लगता है कि सरकार सही काम नहीं कर रही तो उनको जनता के बीच जाना चाहिए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top